फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने फॉगिंग अभियान शुरू कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। अब तक जिले में 216 मरीज मिल चुके हैं। भाजपा नेता राजीव जैन ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए शहर की कॉलोनियों में फॉगिंग अभियान शुरू कराया। उन्होंने रविवार सुबह सेक्टर-15 स्थित अपने निवास से अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

राजीव जैन ने कहा कि शहर के कई इलाकों में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जीवन नगर में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो चुकी है। डेंगू की मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए लोग फॉगिंग करवाने की मांग कर रहे हैैं। पहले वातावरण में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा होने के कारण अभियान शुरू नहीं किया जा सका था। अब प्रदूषण का स्तर कम होने पर डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन जीवन नगर, कबीरपुर, पंचम नगर, पटेल नगर, शादीपुर, शांति विहार, तारा नगर में घर-घर जाकर फॉगिंग की गई। राजीव जैन ने बताया कि फॉगिंग में ऐसी दवाई का प्रयोग किया जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। फॉगिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें