फोटो 01: सोनीपत लघु सचिवालय में नगराधीश डॉ. अनमोल को उपायुक्त के नाम मांगपत्र सौंपते जजपा के जि
सोनीपत। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पीड़ितों को उचित मुआवजा के साथ राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को जननायक जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल को उपायुक्त के नाम मांगपत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा ने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित किसानों, दुकानदारों और आमजन का जल्द सर्वे करके राहत राशि प्रदान की जाए ताकि उनकी जिंदगी पटरी पर लौट सके। उन्होंने कहा कि जजपा आपदा के पल में जनता के साथ खड़ी है। इस दौरान सुमित राणा, मास्टर दिनेश चौहान, सियानंद त्यागी, देवेंद्र दहिया, भाने राम, अजीत आंतिल, बिजेंद्र आंतिल, जुगती राम, जगबीर सरोहा, रणबीर सरोहा, रिंकू सरोहा, सुनील बड़ौली मौजूद रहे।