फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/गन्नौर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च गन्नौर थाना क्षेत्र, सोनीपत सदर थाना क्षेत्र व बड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के तहत मतदाताओं को सुरक्षा देना सुनिश्चित किया जा रहा है। लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य चुनावी माहौल में किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें