फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च: कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी

Sat, 13 Sep 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की टीम ने पुलिस के साथ शुक्रवार को गोहाना शहर व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व शहर थाना प्रभारी पवन कुमार, सदर थाना प्रभारी लाल सिंह व महिला थाना प्रभारी कविता, आरएएफ कमांडेंट किशोर कुमार, डिप्टी कमांडेंट संजय यादव, निरीक्षक देवेंद्र व जगदीश ने किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा जगाने के साथ असामाजिक तत्वों को संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहायक पुलिस आयुक्त देवेंद्र कुमार ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस-आरएएफ की त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें