फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच प्ले स्कूलों को मिली एक साल की मान्यता

Wed, 17 May 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को जिले के पांच प्ले स्कूलों को एक साल की मान्यता दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमारी ने प्ले स्कूल संचालकों को मान्यता पत्र सौंपे और निर्देश दिए कि वह सरकार व विभाग की तरफ से जो भी नियम बनाए है उनकी पालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली की तरफ से जारी निर्देशानुसार जिले में चल रहे निजी प्ले स्कूलों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का दाखिला करवाने से पहले प्ले स्कूल की मान्यता की जांच कर ले। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण चल रहे प्ले स्कूलों को नियमानुसार बंद करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूलों को हर वर्ष मान्यता रिन्यू करवाना अनिवार्य है। प्ले स्कूल अगर नियमों पर खरा नहीं उतरते है तो उन्हे तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जा सकता है। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मल, प्रयास इंटरनेशनल स्कूल के एमडी अमित बत्तरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक कमला व संजीव कुमार मौजूर रहे।
विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन
प्ले स्कूलों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का दाखिला करवाना अनिवार्य है।
पेरेंटस टीचर एसोसिएशन का गठन भी अनिवार्य रहे, जो प्ले स्कूल के मुद्दे पर स्कूल का निरीक्षण करेगी।
प्ले स्कूलों में 3 से 4 घंटे से ज्यादा संचालन नहीं किया जा सकता।
प्ले स्कूल की एक कक्षा में 20 बच्चों पर एक शिक्षक व एक केयर टेकर होना अनिवार्य।
बच्चों के लिए एक रेस्ट रूम, दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय और लडक़े व लड़कियों के लिए अलग शौचालय बनाने अनिवार्य है।
प्ले स्कूलों की मान्यता के लिए खेलकूद गतिविधियों के लिए खेल का मैदान व पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे होना अनिवार्य।
-सभी शिक्षकों व स्टाफ की पूरी जानकारी व पुलिस सत्यापन जरूरी।
इन स्कूलों को सौंपे मान्यता पत्र
गन्नौर स्थित दा प्रयास इंटरनेशनल प्ले स्कूल
जिंदल ग्लोबल सिटी स्थित दा प्लम ग्लोबल प्ले स्कूल
सेक्टर-27 में मेपस्को गार्डन सिटी स्थित दया डिवनिटी प्ले स्कूल
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित दा निरझारा प्ले स्कूल
रेलवे रोड गन्नौर स्थित दा फस्ट फ्रैंड प्ले स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें