थाना सदर गोहाना की टीम ने गांव कटवाल के खेतों से पानी की मोटर चोरी करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के पूर्णिया निवासी कृष्णा, बिहार के अररिया निवासी रणजीत व धीरज, बिहार के सहरसा निवासी राजू, व राहुल हैं, जो फिलहाल गांव लिवान में रहते हैं। पुलिस ने कटवाल निवासी नरेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गांव लिवान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई आठ मोटरें बरामद की हैं। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।