फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की पुलिस ने पांच आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। कुंडली थाना पुलिस ने बैंयापुर खुर्द निवासी कान्हा उर्फ मोनी को गांव छतेहरा के नजदीक केएमपी अंडरपास के नजदीक से देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में पुलिस ने शिवपुरी कुंडली निवासी आकाश को गांव सेरसा के पास से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 टीम ने खन्ना कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ बाबा को महलाना रोड से देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शहर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहाना थाना पुलिस ने गांव पांची जाटान निवासी आरोपी कृष्ण को गांव चिटाना स्थित नहर के पास से देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने गोहाना निवासी अभिषेक को नगर मोड़ से देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शहर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें