गोहाना। सोमवार को पुलिस कर्मियों की सामान्य परेड का आयोजन किया गया। डीसीपी भारती डबास परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों की ड्रेस, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस एवं परेड की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, समय व अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परेड पुलिस बल की कार्यकुशलता और एकजुटता का प्रतीक है। संवाद