सोनीपत। गांव गुहणा में कहासुनी की रंजिश में हाथापाई करने के बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गया। घायल युव को उसके पिता ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव गुहणा के रोहित ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह 24 जून की देर शाम गांव भैंसवान रोड से घर की तरफ आ रहा था। जब वह गांव के जोहड़ के पास पहुंचा तो उनके गांव का ही अंकित आया उसके साथ हाथापाई करने लगा। उसने जेब से चाकू निकालकर उसके सीने और कमर पर हमला कर दिया। उसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। हमले की जानकारी होने पर उनके पिता कर्मबीर मौके पर पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने रोहित के बयान पर अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। मोहाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि मामले की गहना से जांच की जा रही है।