फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहले बाइक से टक्कर मारी, फिर दोस्तों के साथ आकर पीटा

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गढ़ी केसरी स्थित प्रणामी मंदिर के पास घर जा रहे व्यक्ति की बाइक में एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। शनिवार रात में हुए हादसे में बाइक सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति और उसके पिता व भाई की पिटाई कर दी। घायल ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी विजय ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में काम करता है। 6 मई की रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रा था से घर जा रहे थे। वह जब गढ़ी केसरी स्थित प्रणामी मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार अपनी बाइक लेकर भाग गया। सूचना पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी करीब सात-आठ लड़कों के साथ फिर से वहां आया और उनके पिता व भाई पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें