गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। इसमें शामिल विद्यार्थियों को 08 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। डीन अकादमी अफेयर्स प्रो. संकेत विज ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में बीकॉम इंटरडिसिप्लिनरी की कट ऑफ 92.20 रही। बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट इंटरडिसिप्लिनरी की 86.60, बीबीए इंटरडिसिप्लिनरी की 89.0, बीए अंग्रेजी की 90.20, बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (ऑनर्स) की 84.80, बीए-एलएलबी की 93.0, बीबीए-एलएलबी की 85.40 व बीवॉक की 87.60 फीसदी रही। ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमए (अंग्रेजी) की कट ऑफ 73.36, एमबीए की 76.58, मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट की 74.80, एमएससी रसायन विज्ञान की 82.86 व एमएससी मैथ की 78.3 फीसदी रही।