फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दमकल व सफाई कर्मियाें ने जारी रखी क्रमिक भूख हड़ताल

Wed, 29 Apr 2026 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल व सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन क्रमिक भूख हड़ताल रखी। बेमियादी हड़ताल 21वें दिन नगर निगम कार्यालय में चल रहे धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री ने की और संचालन जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया। भूख हड़ताल पर बैठे नपा कर्मचारी संघ की इकाई प्रधान भारत कंडेरा, रविंद्र, दीपक, कमलेश, कांता, अग्निशमन यूनियन से जिला प्रधान राजीव खत्री, वरिष्ठ प्रधान वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, उपप्रधान सुनील, होशियार, बबलू, अजीत, अजीत दहिया, संदीप शर्मा, संदीप सैनी, बलराज, उमेश, यशेंद्र, विजय, पवन सैनी, विनोद, प्रदीप सैनी, सुनील, अजय, नितीन, राजपाल, नवीन शामिल रहे। उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा उनके समर्थन में 1-2 मई को दो दिवसीय हड़ताल करेगा। अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी तब्दील होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें