फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटकते तार से टकरा ट्रक में लगी आग, बचने के प्रयास में चालक करंट से जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बहालगढ़ के पास हाईटेंशन बिजली तार से टकराने के बाद ट्रक में आग से बचने के प्रयास में चालक को करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बिजली निगम कर्मियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर बरसा स्थित तीर्थ नगर निवासी बलविंदर सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई सुखदेव सिंह (41) ट्रक पर चालक था। उसका भाई बुधवार को ट्रक लेकर दिल्ली के अलीपुर से बहालगढ़ स्थित क्रोन कंपनी के लिए चला था। जब वह कंपनी के नजदीक पहुंचा तो उसका ट्रक रोड के ऊपर से गुजर रहे लटकते तारों की चपेट में आ गया जिससे ट्रक के टायरों में आग लग गई। टायरों में आग लगी देख उसके भाई ने बचने के लिए नीचे उतरने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के कारण उसका भाई बुरी तरह से झुलस गया और उसके शरीर में भी आग लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलविंदर ने मौके पर बिजली के ढीले तारों को सुखदेव की मौत का जिम्मेदार बताया। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजली निगम के कर्मियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
करंट लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। चालक के भाई ने बिजली निगम कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें