फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते हुए सिलिंडर फटने से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा : गांव खांडा में रविवार रात को खाना बनातेे हुए अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिसके बाद सिलिंडर धमाके के साथ फट गई। जिससे घर में आग लग गई। आग से सामान व नकदी जल गए। गनीमत रही की परिवार के सदस्य बच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खांडा निवासी पवन के परिजन रविवार रात को खाना बना रहे थे। तभी सिलिंडर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता सिलिंडर तेज थमाके साथ फट गया। इससे मकान में आग लग गई और दरार आ गई। सिलिंडर फटने से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मकान की तरफ दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल गाड़ी के सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का काफी सामान व नगदी जल चुके थे। आगजनी की घटना से मकान मालिक पवन को काफी नुकसान हुआ है। तेज धमाके के चलते उसके मकान में भी दरारें आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें