सोनीपत के बीसवां मील मार्केट स्थित हार्डवेयर की दुकान में लगी आग उठती लपटें। संवाद
राई। बीसवां मील मार्केट स्थित हार्डवेयर की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम ने सात घंटे में आग पर काबू पाया।
गांव जठेड़ी निवासी अदरीश ने बीसवां मील मार्केट में साहिल हार्डवेयर के नाम से दुकान चलाते हैं। वह शुक्रवार देर शाम अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे दुकान से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग व दुकान मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल केंद्रों से सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। सुबह छह बजे तक आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान की छत और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास की दुकानों में नुकसान हुआ है। मामले का पता लगने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित दुकानदार को सरकार से मुआवजा दिलवाने की सिफारिश की जाएगी।