ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि सैनिकों को गोली का जवाब गोली से देना चाहिए। इसके अलावा जो लोग देश के जवानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। इसके लिए सरकार सैनिकों को खुली छूट दे। वह रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। योगेश्वर ने कहा कि देश के सैनिकों को थप्पड़ मारना, हेलमेट उतारना और उनके साथ बुरा व्यवहार करना गलत है। यह देश के लिए शर्मनाक बात है। ऐसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध कभी भी पाकिस्तान के साथ अच्छे नहीं रहे हैं, जिस कारण पाकिस्तान की ओर से बार-बार सैनिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसलिए जैसा को तैसा करने की जरूरत है, क्योंकि सरकार जब तक इसकी ओर सख्त कदम नहीं उठाएगी शरारती तत्व व पाकिस्तान बाज नहीं आएगा।