सोनीपत में साइकिल फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र स्थित साइकिल फैक्टरी में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारी आग लगते ही बाहर की तरफ दौड़े और अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद कर्मचारियों ने फैक्टरी में लगी आग की सूचना दमकल केंद्र को दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दो अन्य गाड़ियों को बुलाया गया है। चार गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।