सोनीपत के गोहाना स्थित फव्वारा चौक पर मिठाई की दुकान में आग लगने के बाद बाहर निकाला गया सामान।
गोहाना। फव्वारा चौक के पास स्थित मिठाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगते ही कारिंदों ने सूझबूझ से सामान को दुकान से बाहर निकाल दिया और वहां रखे अग्निशमन सिलिंडरों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि दुकानदार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन इससे पहले ही आग पर काबू पाया गया। आग से मिठाई, बिजली की फिटिंग व टाइल का नुकसान हुआ है। संवाद