सोनीपत। कच्चे क्वार्टर मार्केट में वीरवार सुबह एक सैलून में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के दुकानदारों ने दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सैलून संचालक साहिल कटारिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके सैलून में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पहुंचे और दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद देखा तो काफी सामान जलकर खाक हो गया। संवाद