फोटो नंबर-12गांव मांदी में आग लगने से जली कड़बी। स्रोत: ग्रामीण
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव मांदी में शनिवार शाम खेत में रखी कड़बी में अचानक आग लग गई। किसान विनोद उर्फ थावर ने करीब एक एकड़ क्षेत्र में कड़बी सुखाने के लिए रखी हुई थी। एडवोकेट अरुण यादव ने बताया कि शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से कड़बी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। इससे आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसान को हजारों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।