फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 मुकदमे किए दर्ज, 15 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में मनमानी करने वालों पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है। डंडे बरसाने के साथ ही उठक-बैठक कराई जा रही है। वहीं मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने 13 मुकदमे दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में भेजा है। बता दें कि पुलिस ने अब शहर के अलग-अलग सेक्टर में बांट दिया है। अब सभी थानों को दो-दो सेक्टर में बांटा गया है। जिलेभर में 37 नाके लगाकर लगातार जांच की जा रही है। डीएसपी स्तर के अधिकारी सेक्टर में जाकर जांच कर रहे हैं। डीएसपी सिटी डॉ. रवींद्र ने बताया कि लॉकडाउन को अब सख्ती से पालन कराने की तैयारी की जा रही है। अब किसी को बिना कारण किसी सूरत में बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिटी सोनीपत, सिविल लाइन, मोहाना, राई, सदर गोहना व सिटी गोहाना थाना में 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें