गन्नौर। थाना बड़ी क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अभिनंदन ने 20 फरवरी से 8 अप्रैल के बीच उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में बड़ी क्षेत्र में काम करता है। थाना बड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद