सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में 76 दीपक जलाए गए। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 अक्तूबर तक देशभर में विभिन्न जनसंवाद और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित में सेवा भावना को बढ़ावा देना और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना है।