फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुम हुए 24 मोबाइल ढूंढकर लोगों को सौंपे

Wed, 01 Jan 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गुम हुए मोबाइल मंगलवार को वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। पुलिस की साइबर टीम ने आठ लाख रुपये कीमत के 24 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। उन्हें राई स्थित एसीपी कार्यालय में साइबर सेल इंचार्ज कमल सिंह मोबाइल धारकों को बुलाकर मोबाइल सौंप दिया।सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) मलकीत सिंह ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम और चोरी होने के मामलों में 24 मोबाइल बरामद किए। इन बरामद मोबाइल के मालिकों को मोबाइल सौंप दिए हैं। यह सभी मोबाइल केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल पर ऑनलाइन गुमशुदा होने दर्ज किए गए थे। जिसको साइबर सेल टीम ने नवंबर में बरामद किया है। इस उपलब्धि में साइबर सेल इंचार्ज उप निरीक्षक कमल व उनकी टीम का सहयोग रहा। जिला पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि मोबाइल के गुम होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना में साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें