फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेश भेजकर बंधक बनाने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम ने नौकरी का झांसा देकर युवक को विदेश भेजकर बंधक बनाने और उसके परिजनों से रुपये मांगने के मामले में फाजिलपुर निवासी मंजीत उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धमेंद्र ने शिकायत दी थी कि उनके भाई सीताराम को मंजीत और उसके साथियों ने नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया भेज कर वहां बंधक बना लिया। आरोपियों ने परिवार से रुपये मांगने शुरू कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पांचवें आरोपी मंजीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें