गोहाना। अगर आपको यूरिया लेनी है तो इसके साथ कीटनाशक भी लेना होगगा। खाद और बीज विक्रेता किसानों को जबरन कीटनाशक थमा रहे हैं। कृषि विभाग ने खाद-बीज विक्रेताओं की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए चेतावनी दी है कि यदि किसी खाद-बीज विक्रेता ने किसान को बीज के साथ दवाई दी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कृषि विभाग ने दुकानदारों को नैनो खाद के लिए किसानों को जागरूक करने की हिदायत दी है।
धान रोपाई के बाद सिंचाई के दौरान खाद की आवश्यकता होती है। ऐसे में इन दिनों खाद की मांग बढ़ी हुई है। वहीं कृषि विभाग किसानों को यूरिया के साथ जबरन कीटनाशक दे रहे हैं। ऐसे में किसानों को मजबूरन खाद के साथ कीटनाशक दवा लेनी पड़ रही है। किसानों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग को दी है। कृषि विभाग के एसडीओ ने खाद-बीज संचालकों को किसानों को परेशान न करने की अपील की है। इसके बाद भी लापरवाही करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
किसानों को उनकी मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि कोई दुकानदार खाद के साथ किसानों को जबरन कीटनाशक देता है तो उसके खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि विभाग, गोहाना