फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल छीन कर भाग रहे स्कूटी सवार युवकों को महिला कामगार ने पकड़ा

Thu, 13 Jun 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में काम कर वापस लौट रही महिला का मोबाइल छीन कर भाग रहे स्कूटी सवार युवकों को महिला कामगार ने पकड़ लिया। इससे स्कूटी चालक दोनों युवक सड़क पर गिर गए। जिसके बाद युवक स्कूटी को मौके पर छोड़ दिया और महिला कामगार का मोबाइल लेकर भाग गए। महिला ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव रघुनाथपुर मधुबन फिलहाल लल्हेड़ी निवासी नीलम देवी ने बताया कि वह 12 जून की रात फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद पैदल अपने कमरे पर जा रही थी। रास्ते में उसके पीछे से एक स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए और उसका मोबाइल छीन कर भागने लगे। जब उन्होंने युवकों को पकड़ा तो दोनों युवक स्कूटी से गिर गए और स्कूटी को मौके पर छोड़ कर उसका मोबाइल फोन ले कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश ने बताया कि जब्त की गई स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी, जिस वजह से अभी तक युवकों का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें