फोटो राजकीय महिला कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम में शामिल छात्राएं व शिक्षक। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। राजकीय महिला कॉलेज में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने कहा कि नशा मीठा जहर होता है। नशा धीरे-धीरे लत बन जाता है। इससे नशा करने वाले व्यक्ति का शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से पतन करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने कॅरिअर पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. डिंपल, डॉ. अनिल, डॉ. एकता वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।