फोटो . जीवीएम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों के साथ प्राचार्य डॉ. मंज
सोनीपत। इनरव्हील क्लब ने बुधवार को जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में नशा जागरूकता और हिंदू विवाह अधिनियम विषय पर कार्यक्रम किया। इसमें ड्रग्स अगेंस्ट यूथ सेल की छात्राओं और इंचार्ज आस्था बत्रा ने भाग लिया। अधिवक्ता सीमा जैन ने विशेषज्ञ के रूप में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। सीमा जैन ने युवाओं से नशे से दूर रहने व अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलेश मलिक और कोषाध्यक्ष नीलम सहगल ने अधिवक्ता सीमा जैन को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने क्लब की सदस्याओं का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. शकुंतला गक्खड़, सिम्मी दहिया, प्रवीन नैन, नीलम सहगल और गीता कोहली आदि सदस्य मौजूद रहे।