फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने गांव में निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

विज्ञापन
फोटो - गढ़ी उजाले खां गांव में जागरूकता रैली निकालती हुई छात्राएं। स्रोत  प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने उन्नत भारत अभियान के सहयोग से वीरवार को गढ़ी उजाले खां गांव में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दीपाली माथुर ने की। छात्राओं ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, उनके लाभ, पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. माथुर ने कहा कि नशे से प्रभावित बच्चों और युवाओं के प्रति परिवार को सकारात्मक एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें