फोटो - राजकीय महिला कॉलेज में सेमिनार में छात्राओं को जानकारी देती हुई। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। राजकीय महिला कॉलेज में मंगलवार को सरोज देवी फाउंडेशन, भीलवाड़ा के तत्वावधान में स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में नरेश देवी एवं अन्य सदस्यों ने छात्राओं को संतुलित भोजन और शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बाहर का भोजन खाने की अपेक्षा घर पर बना पौष्टिक आहार ही खाना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से योग एवं व्यायाम भी करें। प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. सीमा, डॉ. पिंकी, डॉ. जयंती, निकिता, अंशिका, शिवांजलि आदि उपस्थित थी। संवाद