फोटो : सोनीपत के सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय, खरखौदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरा
खरखौदा। सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस पर छात्राओं के लिए आइडिया हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। वाणिज्य विभाग तथा कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न उद्यम स्थापित करने से संबंधित विचार प्रस्तुत किए। बीकॉम तृतीय वर्ष की रेनू और बीसीए प्रथम वर्ष की श्रुति, कनक व वर्षा के विचार सर्वश्रेष्ठ रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने की। प्रो. प्रमिला और डॉ. नमिता ने छात्राओं को उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. सीमांत, डॉ. शालिनी, डॉ. विजयदीप, डॉ. रमेश, आकांक्षा व पूनम मौजूद रहीं। संवाद