फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने 34 सेकेंड में फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन पर कुल्हाड़ी से हमला कर लूटे 2.26 लाख रुपये

विज्ञापन
बहालगढ़ रोड स्थित फिलिंग स्टेशन पर बदमाशों के हमले में घायल सेल्समैन को अस्पताल में उपचार दिलान? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बहालगढ़ रोड स्थित शिव शंकर फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन पर कुल्हाड़ी से हमला कर व पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार दो बदमाश बैग लूटकर भाग गए। बैग में 2.26 लाख रुपये, मोबाइल फोन और चार डेबिट कार्ड थे। हाथ व कंधे पर कुल्हाड़ी से हमला करने के चलते सेल्समैन जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बदमाशों ने वारदात को महज 34 सेकेंड में अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव तिहाड़ मलिक फिलहाल मयूर विहार की गली नंबर 24 निवासी शमशेर ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर स्थित शिव शंकर फिलिंग स्टेशन पर 21 साल से सेल्समैन है। वह बुधवार रात को फिलिंग स्टेशन पर मौजूद था। उनके साथ ही मयूर विहार निवासी अमन, भदाना निवासी राजू व बड़वासनी का राजेंद्र भी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे। अचानक उन्होंने उससे आगे जाकर अपनी बाइक रोकी और वापस आकर उससे बैग छीनने लगे। उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल व दूसरे के हाथ पर में कुल्हाड़ी थी। एक के बैग छीनने के दौरान दूसरे बदमाश ने कुल्हाड़ी उसके हाथ व कंधे पर मारी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर बहालगढ़ की तरफ भाग गए। उनके भागने के बाद उसके साथी कर्मियों व पेट्रोल पंप पर आए लोगों की भीड़ लग गई। लोग उसे तुरंत कार में बैठाकर बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसे उपचार दिया गया। घायल सेल्समैन ने बताया कि बैग में 2.26 लाख रुपये, मोबाइल व चार डेबिट कार्ड थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शमशेर के बयान पर लूट व अवैध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रात 8 बजकर 18 मिनट 41 सेकेंड पर पहुंचे थे बदमाश
बदमाशों ने महज 34 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में बदमाश रात 8 बजकर 18 मिनट 41 सेकेंड पर पहुंचते हैं। वह बाइक रोकते ही तुरंत सेल्समैन पर हमला करते हैं और बैग छीनकर 8 बजकर 19 मिनट 15 सेकेंड पर भाग जाते हैं। उन्होंने इतनी जल्दबाजी में लूट की वारदात को अंजाम दिया कि वहां पर मौजूद लोग समझ भी नहीं पाए। वारदात को अंजाम देकर जब वह भागने लगे तो पेट्रोल पंप के कारिंदों व वहां मौजूद लोग उनकी तरफ दौड़े। इस पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्तौल तान दी और बहालगढ़ की तरफ भाग गए। बाक्स
विज्ञापन

कुर्ता-पाजामा पहने हुए थे बदमाश
दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे, जिसकी वजह से उनके चेहरे दिखाई नहीं दे रहे थे। दोनों बदमाश कुर्ता-पाजामा पहने हुए थे। पहनावे से लग रहे थे कि वह यूपी की तरफ के रहने वाले हैं। हालांकि उन्होंने पेट्रोल पंप के कारिंदे को कोई शब्द तक नहीं बोला। जिससे उनकी आवाज के आधार पर उनके बारे में कोई सुराग लग पाता।
भीड़ के बीच वारदात को अंजाम देकर भाग निकले बदमाश
फिलिंग स्टेशन संचालक विनोद गुलिया ने बताया कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस समय कर्मियों के साथ ही वहां कई लोग मौजूद थे। रक्षाबंधन पर्व के चलते रोड पर भी काफी भीड़ थी। उसके बावजूद बेखौफ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि वह घटना से 15-20 मिनट पहले ही फिलिंग स्टेशन से निकले थे। कुछ देर बाद ही लूट की सूचना मिली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है।
एक दिन पहले ही लूटे थे
मंगलवार देर शाम भी कबीरपुर में नाला के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पर हमला कर 1.33 लाख रुपये लूट लिए थे। यूपी के मथुरा निवासी पीड़ित ने सेक्टर-27 थाना में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस बदमाशों का पता ही लगा रही थी कि दूसरे दिन पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम दे दिया गया।
फिलिंग स्टेशन पर लूटपाट की सूचना मिली थी। जिस पर जांच कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, प्रभारी, थाना सेक्टर-27

बहालगढ़ रोड स्थित फिलिंग स्टेशन पर लूटपाट के दौरान कुल्हाड़ी से हमला करता बदमाश। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें