फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेतों में तेंदुआ दिखाई देने की आशंका

Tue, 30 Jan 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के लहराड़ा के पास खेतों में सरसों की फसल के पास बैठा संदिग्ध जानवर। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
सोनीपत। लहराड़ा के पास खेतों में लोगों ने तेंदुआ के दस्तक देने की आशंका जताई है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। दावा किया जा रहा है कि तेंदुआ आने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए देर रात को तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन टीम उसे नहीं पकड़ सकी। इससे पहले भी सोनीपत के गांव रोहट के साथ ही फरमाणा, तिहाड़ व मोहाना में भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल चुकी है। जिसे लेकर वन अधिकारी की तरफ से वन्य प्राणी संरक्षण विभाग को पत्र भी लिखा था। हालांकि कहीं भी तेंदुआ नहीं मिला था।
विज्ञापन

वहीं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर सुनील तंवर का कहना है कि उनके पास वीडियो आई थी। उसमें दिख रहा जानवर जंगली बिल्ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें