गोहाना। गांव महमूदपुर के युवक ने पत्र भेजकर मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके पिता के हत्यारोपी की तरफ से धमकी दिलवाई जा रही है। नीरज के पिता की पांच माह पहले गन्नौर क्षेत्र में हत्या की गई थी।
गांव महमूदपुर के नीरज ने डीसीपी को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता जगदेव को 26 फरवरी को गन्नौर के गांव दुभेटा में चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप दिल्ली में गांव कुरैणी निवासी सराजूद्दीन पर है। नीरज का कहना है कि उसके बाद उनके पास धमकी भरे दो पत्र आए हैं। जिसमें धमकी दी गई कि किसी ने उनके खिलाफ गवाही दी तो उसकी भी हत्या कर दी जाएगी। चुपचाप अपने बच्चों को पाल लो। नीरज का आरोप है कि अब धमकी सराजूद्दीन के परिवार से मोनू और राजद्दीन की तरफ दी जा रही है। आरोपी उन पर केस को वापस लेने का भी दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद