फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेहड़ी विवाद में पिता-पुत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शिम्भु दयाल और उनके पुत्र सुरेंद्र कुमार यादव धर्मशाला के पास रेहड़ी लगाते हैं। उनके पड़ोस में प्रवीन भी रेहड़ी लगाता है। आरोप है कि प्रवीन ने उनकी रेहड़ी हटाकर अपनी रेहड़ी लगाने की कोशिश की जिससे विवाद बढ़ गया। जब सुरेंद्र ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो प्रवीन ने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद प्रवीन ने दो अन्य व्यक्तियों को बुलाकर शिम्भु दयाल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शिम्भु दयाल के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं। प्रवीन ने सुरेंद्र के सिर और कमर पर भी वार किए, जिससे वह भी घायल हो गया। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें