गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व उनकी तीन वर्षीय बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां बाप-बेटी उपचाराधीन हैं। घायल ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना में दी। शिकायत में गढ़ी झंझारा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 22 जून की शाम को अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ देवीलाल चौक पर दूध लेने बाइक पर गए थे। वापस लौटते समय वह गढ़ी झंझारा रोड पर बाबा की कुटिया के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।