फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान गन्ने के भाव में वृद्धि के लिए 19 को करेंगे प्रदर्शन

Sat, 14 Oct 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 19 अक्तूबर को किसान गन्ने के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के बाद उपायुक्त का मांगपत्र सौपेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि गठबंधन सरकार की ओर से गन्ने के भाव नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इससे किसानों में रोष है । मौजूदा समय में किसानों को गन्ने का भाव 372 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है, जिससे किसानों को फायदा नहीं हो रहा है। गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें