गोहाना। लघु सचिवालय में फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को भी अपना धरना जारी रखा। किसानों ने सरकार से बीमा कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाने की मांग की। किसानों ने कहा कि अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। अब किसान बुधवार से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में धरना शुरू करेंगे। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसान धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में किसान सभी विधानसभाओं पर धरने शुरू करेंगे।