फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उचित मुआवजा के लिए किसान 6 से डालेंगे महापड़ाव

Tue, 21 Nov 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45. सोनीपत के छोटूराम धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का उचित मुआवजा न मिलने से खफा किसानों ने प्रशासन को सोमवार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 6 दिसंबर से पहले उनको उजित मुआवजा नहीं मिला तो लघु सचिवालय परिसर में महापड़ाव डालेंगे। उस दौरान सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचेंगे और वहां पर तब तक जमे रहेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। इसे लेकर किसानों ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि सोनीपत से पलवल तक केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर किसान काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के बाद भी प्रशासन उनका मुआवजा नहीं बढ़ा रहा है। ऐसे में सोमवार को किसानों ने छोटूराम धर्मशाला में सरकार व प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। अगर 6 दिसंबर तक मुआवजा जारी नहीं किया गया तो लघु सचिवालय में महापड़ाव डालेंगे।

बैठक के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि जिले के खाद विक्रेता किसानों को खाद बेचने से पहले उन पर दवा, बीज आदि खरीदने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में किसानों को खाद के साथ अन्य कीटनाशक भी सौंपा जा रहा है। किसानों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आमतौर पर दिवाली पर्व से पहले ही जिले के दोनों चीनी मिलों में पेराई सत्र की शुरुआत हो जाती थी। इस बार दिवाली पर्व बीते एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अब तक शुगर मिलों में पेराई की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में गन्ना उत्पादक किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ककरोई में हाईटेंशन तार बिछाने का काम रोका

बैठक के बाद किसान ककरोई गांव पहुंचे और खेतों में हाईटेंशन तार बिछाने के चल रहे काम को रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईटेंशन तार बिछाने के लिए किसानों को मुआवजा अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। जब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान अजित दहिया, रामनिवास, हरिओम मलिक, बेदी दहिया, देशपाल दहिया, राजसिंह, राजबीर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें