फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पुलवामा शहीदों की याद में किसान कल करेंगे हवन

Mon, 13 Feb 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
केएमपी के पिपली टोल प्लाजा पर चल रहे धरना स्थल पर बैठक करते किसान। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के पिपली टोल प्लाजा के पास धरनास्थल पर रविवार को हुई किसानों की बैठक में कई फैसले लिए गए। सूरजमल दहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में हवन किया जाएगा। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा गत सप्ताह हुई महापंचायत में लिए गए फैसले के तहत प्रदेशभर में जगह-जगह सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। सोनीपत जिले का यह प्रदर्शन केएमपी के पिपली टोल प्लाजा पर ही होगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। इसके अलावा भी प्रदेश में जगह-जगह यह पुतले फूंके जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान की मांगों को जब तक मान नहीं लेती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के किसान नेता धरनास्थल पर ही बैठक कर आगामी रणनीति को तैयार करेंगे। जिसके बाद 19 फरवरी को एक किसान पंचायत होगी। जिसमें ज्यादा किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो 15 फरवरी से गांव-गांव जाकर प्रचार करेगी। बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले धरना कमेटी के सदस्य प्रदेश के सभी विधायकों को मांगपत्र देकर विधानसभा में जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर किसानों की मांगे उठाने के लिए कहेंगे। इस दौरान सरोहा खाप से सतीश सरोहा, देवेंद्र दहिया, रविंद्र दहिया, प्रवीन, ओमप्रकाश छ्तेहरा, पवित्र जून, कर्मबीर दहिया, अजीत, बिजेंद्र, प्रवेश, कुलदीप वत्स, राजसिंह, ललित चौहान, रवि जठेड़ी, देशपाल, कौर सिंह, महावीर, सोनू, सतवंत, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें