सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने सेक्टर-15 में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. राजेश दहिया के घर पर मुलाकात की और गांवों में ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि राई में तकरीबन सभी गांवों में गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल पर भारी तबाही हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि वीरवार को सभी किसान इकट्ठा होकर राई विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह विधायक से मिलकर सरकार से फसलों के उचित मुआवजे की मांग करेंगे। बैठक में डॉ. राजेश दहिया, भरत सिंह, वेद आंतिल, कमलेश, जगमहेंद्र, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।