सोनीपत के गांव चिटाना में बिजली समस्या को लेकर किसानों के साथ रोष जताते जिला पार्षद संजय बड़वा
सोनीपत। गांव चिटाना में शनिवार को बिजली के अघोषित कटों से परेशान किसानों ने पंचायत की। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि बिजली कटौती की वजह से धान व अन्य फसलें सूख रही हैं। बारिश न होने के कारण किसान पहले ही परेशान हैं। अब बिजली निगम की ओर से खेतों में निर्बाध रूप से आठ घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खेतों में पूरी बिजली नहीं मिलती है तो वह भठगांव बिजली घर पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान पूर्व सरपंच महावीर, अमरजीत, महिपाल, धर्मबीर, जगदीश, रणधीर सिंह, पवन कुमार, सुरजीत, कमलजीत, संतराम, पप्पू, हरवीर, देवेंद्र, सज्जन, जयभगवान, रामकुमार, कृष्ण, बिल्लू अशोक भी उपस्थित रहे।