सोनीपत। भारतीय किसान पंचायत की मासिक बैठक रविवार को चीनी मिल गेट के बाहर हुई। इसकी अध्यक्षता रायसिंह जाहरी ने की। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सरकार से मांग करते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून बनाया जाए। मजदूरों व किसानों के कर्ज माफ किए जाए। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शहीद हुए चार किसानों को न्याय दिया जाए। बिजली कानून 2024 रद्द किया जाए और नहर का पानी टेल तक पहुंचाया जाए। छतर सिंह जाहरी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह शंभू व खनौरी बार्डर पर चल रहे किसानों के धरनास्थल पर ज्यादा संख्या में पहुंचे। जिससे सरकार से मांगों को पूरा करवा सकें। इस दौरान सुरेंद्र, मास्टर नफे सिंह, बिजेंद्र, सुखबीर, छतर सिंह व दलबीर भी मौजूद रहे।