फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी

Sat, 18 May 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना लघु सचिवालय में धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में लघु सचिवालय परिसर में किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि उन्हें धरने पर डटे हुए 111 दिन हो चुके हैं। मुआवजे के लिए वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने उनकी अब तक सुनवाई नहीं की है। धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि बीमा कंपनी ने वर्ष 2021 व 2022 में बारिश के चलते खराब हुई फसलों का बीमा कंपनी ने मुआवजा नहीं दिया है। किसान कई बार प्रशासनिक और कृषि विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं। किसानों ने आला अधिकारियों पर बीमा कंपनी का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें