फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्रेन से मिट्टी उठाने के विरोध में किसानों का धरना जारी

Mon, 03 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के गांव छतेहरा में धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव छतेहरा में किसानों ने ड्रेन (नाला) में स्टोरेज टैंक तैयार करने के दौरान मिट्टी उठाने का विरोध करते हुए धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि सिंचाई विभाग सरकार के दबाव में आकर ड्रेन नंबर 8 मिट्टी उठा रहा है। इस दौरान किसानों ने सिंचाई विभाग पर अदानी ग्रुप को मिट्टी भेजे जाने का आरोप लगाया। जिसके चलते किसानों में रोष है। किसान किसी भी हालत में ड्रेन की मिट्टी नहीं उठाने देंगे। ड्रेन से मिट्टी का उठान करने से गांव मातंड, छतेहरा, जागसी, बुसाना, मुंडलाना, अहमदपुर माजरा, गंगेसर, खंदराई, सिवानका, महमूदपुर के किसानों को नुकसान होगा और किसानों की फसल बारिश की सीजन में पानी भरने से खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी बार-बार ड्रेन में स्टोरेज टैंक बनाने के नाम लेकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सरपंच धर्मबीर, काला सिवानका, दलबीर, कृष्ण कादयान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें