फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों ने किया पौधारोपण, बच्चों ने बनाई पेंटिंग

Sat, 06 Jun 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाइल फोटो-03-राणा विजय सिंह। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव चिडाना स्थित एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन में किसानों और बच्चों की भागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत किसानों से पौधारोपण करवाया गया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑपरेशन हेड कंचन चौहान ने की। इस दौरान दिल्ली मुख्यालय से पहुंची पूजा श्रीवास्तव ने किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अधिक उपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगी पेंटिंग बनाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें