फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों ने सर्वसम्मति से किए प्रस्ताव पारित

Wed, 10 Apr 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25. सोनीपत के गन्नौर में हुई बैठक के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष व सदस्य।स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन (अ) के सदस्यों की बैठक बुधवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसमें किसानों ने विभिन्न प्रस्ताव पारित किए। बैठक में गांव लड़सौली से लल्हेड़ी तक टूटे हुए मार्ग को ठीक करने, अगवानपुर फाटक के पास बने अंडरपास के लिए दोनों तरफ आवागमन के लिए सड़क बनाने, दमकल गाड़ी ठीक करवाया ने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष जयभगवान मलिक ने बताया कि रेलवे स्टेशन से जीटी रोड तक की सड़क जर्जर हालत में है। उसे ठीक करवाने, गांवों में पेयजल समस्या समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की। बैठक में किसान रणधीर, नफे सिंह, देवीसिंह, दलेल, जगबीर, रंगलाल, वेदसिंह, ओमप्रकाश, राजेंद्र व सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें