फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : हिमाचल एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें रद्द, छह जोड़ी ट्रेनों का मार्ग बदला

Sat, 04 May 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। किसान आंदोलन के कारण अंबाला में रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण शुक्रवार को 17वें दिन अप व डाउन लाइन की हिमाचल एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें रद्द रही। वहीं 12 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। रेलवे यातायात बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ रही है। वहीं इसका असर रेलवे के राजस्व पर भी पड़ रहा है।
अंबाला में किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन बाधित है। इसमें गाड़ी संख्या 14053/54 हिमाचल एक्सप्रेस, 14507/08 बठिंडा एक्सप्रेस, 12459/60 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12497/98 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस व 14033/34 जम्मू मेल रद्द रहीं। जबकि 12311/12 नेताजी एक्सप्रेस, 11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस, 11057/58 दादर एक्सप्रेस, 12919/20 मालवा सुपरफास्ट व 04075/76 माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने के कारण रेलवे यातायात बाधित है। यात्रियों को ज्यादा परेशानी ना हो, इसके लिए ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें