फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पैर तोड़े, बिजली के तारों पर फेंका किसान, जान बची

Tue, 13 Oct 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा में 17 लाख रुपये उधार मांगने पर एक किसान पर हमला किया गया। हमलावरों ने किसान प्रवेश आंतिल के पैर तोड़ दिए और उसे बिजली के तारों पर फेंक दिया। प्रवेश ने वर्ष 2023 में मोहित को 17 लाख रुपये उधार दिए थे। मोहित ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया था और पैर तोड़ने की धमकी भी दी थी। 6 अक्तूबर की शाम प्रवेश खेत में कीटनाशक छिड़क रहे थे। तभी छह-सात नकाबपोश हमलावरों ने उन पर हथौड़े और पाइप से हमला किया। हमलावरों ने उसे मरा हुआ समझकर बिजली के तारों पर फेंक दिया। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति बंद होने से उसकी जान बच गई। प्रवेश ने एक हमलावर की पहचान रामपाल के रूप में की है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें